PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के कुराबड़ थाना इलाके में एक ट्रेलर ने 2 महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया और एक घायल हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया और बॉडी को उठाने से मना कर दिया।
करीब 2 घंटे से ज्यादा समझाइश के बाद ग्रामीण माने और बॉडी को उठाया। घायल महिला को एमबी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उदयपुर-कुराबड़ रोड पर मीठा नीम के आगे माल की टूस के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार बलिया का गुड़ा गांव निवासी नंदू बाई अन्य एक महिला के साथ रोड के पास खड़ी थी। तभी उदयपुर की ओर से आए ट्रेलर ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में नंदू बाई (38) पति लोगर गायरी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की। लिखित आश्वासन नहीं मिलने के चलते करीब 2 घंटे तक पुलिस उनसे समझाइश करती रही।
मौके पर पुलिस के कई अधिकारियों के साथ ही कुराबड, डबोक और प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर हैवी लोडिंग वाहन ड्राइवर भी तेज स्पीड से चलते हैं। रोड पर बैरियर कम और वाहनों के चालान नहीं होने से आए दिन हादसे होते रहते

