PALI SIROHI ONLINE
सोमेसर,पाली-सोमेसर कस्बे के बूसी गांव में त्यागीजी आश्रम के पास गुरुवार सुबह एक बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बूसी के पूर्व सरपंच पूनम सिंह राजपुरोहित घायल हो गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा और कार का ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दिशा सूचक पोल से टकराई कार
बस से टकराने के बाद कार सड़क किनारे लगे दिशा सूचक पोल से टकराई और पास ही स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास जाकर रुकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घायल पूनम सिंह को बूसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रेफर कर दिया गया।
खोंड पुलिस चौकी प्रभारी पुखराज चौधरी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया।

