PALI SIROHI ONLINE
समाज को आगे बढ़ाने के लिए जीवन में संस्कारवान शिक्षा जरूरी- टांक
कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को चाँन्दी का मेडल कुल 216 प्रतिभाए हुई सम्मानित
तखतगढ 25 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) समाज के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ाना है तो संस्कारवान शिक्षा जरूरी है। यह बात गुरुवार को श्री अम्बे माता गुफा मन्दिर-देसूरी मे श्री मारू कुम्हार समाज युवा विकास समिति कांठा परगना देसुरी के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित सातवे प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर जीवाराम टांक एसीबीओ सुमेरपुर ने कही है। एक कदम शिक्षा की ओर संस्थान के अध्यक्ष परशुराम ने कहा जब बचपन में छोटे थे तो युवाओं का ध्यान दूध और छाछ की ओर था लेकिन अब तो उनका ध्यान एलकोल की और बढ़ता जा रहा है। नशे की लत में युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है। जीवन में आगे बढ़ाना है तो इस सोच को बदलकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी होगी और शिक्षित बनकर ही आगे बढ़कर समाज को रोशन करें। कार्यक्रम को नवचयनित आरएएस शिवराज कुमावत भिलवाडा, कुलदीप कुमावत कुचामन,बालराई सरपंच केसाराम तलेसा, सत्य प्रकाश कुमावत कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, नरपत आर्य व्याख्याता जालौर ने भी विचार व्यक्त कर समाज की छात्र-छात्राओं को संस्कारवान शिक्षित बनकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान श्री मारु कुम्हार समाज युवा विकास समिति के संरक्षक शेषाराम एडवोकेट एव अध्यक्ष मोहनलाल गुगामण सहित पदाधिकारीयो द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर जीवाराम टांक एसीबीओ सुमेरपुर, विशिष्ट अतिथि , परशुराम कुमावत अध्यक्ष एक कदम शिक्षा की ओर संस्थान,बालराई सरपंच केसाराम, सत्य प्रकाश कुमावत कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पाली, ललित मेडतिया सुमेरपुर, नरपत आर्य व्याख्याता,नवचयनित आरएएस शिवराज कुमावत भिलवाडा व कुलदीप कुमावत कुचामन सहित कई अतिथियो का साफा व माला पहनकर प्रतिक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस से पूर्व अतिथियो द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
216 प्रतिभाए सहित इनका हुआ सम्मान
गुरुवार को देसूरी में आयोजित हुए प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर अतिथियो के हाथो श्री मारू कुम्हार समाज की होनहार 216 प्रतिभाओ को प्रतिक चिन्ह एव अभिनन्दन पत्र देखकर सम्मानित किया साथ ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को चाँन्दी का मेडल रमेश कुमार पुत्र दुर्गाराम मालवीया टेवाली द्वारा दिया गया। और समारोह के संपूर्ण व्यवस्थाओ के लाभार्थी श्रीमती चिमनी बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय हीराराम सौगर, मांगीलाल पुत्र तेजाराम हिकण बाली उमाराम धन्नाराम एव पन्नालाल खुमाराम सौगर खारा, वरदाराम गिरधारी लाल गहलोत नारलाई, कुशल कुमार कुपाराम चादोरा काणा, कानाराम वेलाराम हिकण बाली, मोहनलाल वेनाराम तलेसरा जोबा, भूराराम उमाराम चांदोरा घाणेराव, पुखराज ओटाराम मेवाड़ा सोलंकी बाली, गमनाराम हेमाराम हिकण बाली सहित कई नकद राशि सहयोग करने वाले भामाशाहों का साफा व माला पहनाकर प्रतिक चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। अंत मे श्री मारु कुम्हार समाज युवा विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल गुगामण द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन नरपत आर्य जालोर ने किया।




