PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-नया सानवाडा में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।डॉ. प्यारे लाल शिवरान जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 10.11.2025 की रात्रि को अज्ञात मुलजिमानों द्वारा रमणिक ग्रेनाईट नया सानवाडा में केबल चोरी की वारदात में शरीक अज्ञात आरोपीगण की अविलम्ब दस्तयाबी के निर्देशानुसार किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भवंरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा मय् जब्ता द्वारा रमणिक ग्रेनाईट नया सानवाडा में केबल चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना विवरण प्रार्थी कमल चौधरी पुत्र फुलारामजी जाति चौधरी निवासी कुचामन सिटी हाल मैनेजर रमणिक ग्रेनाईट नया सानवाडा ने रिपोर्ट दी की दिनांक 10.11.2025 को सुबह के करीब 06 बजे मै माईन्स पर डेरींग क्रेन को एवं वायर शॉप को चालु करने गया तो उक्त मशीन चालु नहीं हुई जिस पर मशीन के आस पास देखने पर मुझे उक्त मशीनों की केबल चोरी होने की जानकारी हुई उसके बाद मैंने मांइस के लगी सीसीटीवी कैमरो को देखा तो मुझे पता चला कि रात को करीब 03.52 बजे करीब 06-07 अज्ञात लोग अपने हाथों में कुल्हाडी एवं धारदार हथियार लेकर मांइस पर आये व मांइस पर लगी मशीनों की केबल को चोरी करके चले गये जो केबल करीब 100 फिट की होगी। वगैरा पर प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः उक्त वारदात के खुलासे हेतु थाना स्तर पर अलग-अलग टीमे मामुर की गई। टीमों द्वारा वारदात कारित करने वाले उक्त अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर तकनीकी सहायता व मौजा विरवाडा, सानवाडा, सिरोही में लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरें चैक कर रूट मैप को बनाया गया। उक्त वारदात को कारित करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान सुनिश्चित कर बेकरीया व माण्डवा से दस्तयाब किया गया। उक्त आरोपीगण के कब्जे से ताम्बे की कैबल बरामद की गई है। उक्त आरोपी के कब्जे से दो चोरी कि दो मोटरसाईकिल होण्डा साईन भी जब्त की गई है।
जब्त मोटरसाईकिलों का विवरणः-
- एक मोटर साईकिल HONDA Shine-125, बंरग ग्रे बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर ME4JC85ECNG044535, इंजन नम्बर JC85E-G-2070680
- एक मोटर साईकिल HONDA Shine-125, बंरंग काला, टंकी पर लाल रंग के पटटे बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर ME4JC850KND122425, इंजन नम्बर JC85E-D-2341026
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1 शंकरलाल उर्फ रमेश पुत्र कोमाराम जाति गमेती भील उम्र 21 साल निवासी मेहुलाफली सुलाव पुलिस थाना माण्डवाडा जिला उदयपुर हाल आरासणा।
- लक्ष्मण पुत्र चुनाराम जाति गमेती भील उम्र 23 साल निवासी बुबरीयाफली लुहारचा पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर हाल आरासणा।
कार्यवाही पुलिस टीमः-
महेन्द्र सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
मांगीलाल कानि 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा
जीवाराम हैड कानि नम्बर 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा
सुमन महिला हैडकानि न 375 पुलिस थाना पिण्डवाडा
जितेन्द्रसिंह कानि 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा
लोकेश कुमार कानि 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा
अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा
कल्याणसिहं कानि 206 पुलिस थाना पिण्डवाडा
हरिराम कानि 199 पुलिस थाना पिण्डवाडा

