• April 14, 2026

रानी भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

PALI SIROHI ONLINE

रानी भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई
नगराज वैष्णव
रानी भाजपा मंडल द्वारा आज नगर पालिका के स्वामी विवेकानंद सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल, रानी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी, बाबूलाल कुमावत, जितेंद्र धारू, कार्यवाहक एएसआई तेजकरण, जमादार सुरेश कुमार, नारायण लाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

You cannot copy content of this page