PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष चतुर्थी, बुधवार दोपहर01:12 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 3, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 24 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : धनिष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिनरातरहेगा। हर्षण योग सायं 04:02 तक, इसके विष्टि करण दोपहर 01:12 तक, इसके बाद बव करण रहेगा। इसके बाद वज्र योग रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-धनु, चंद्र-मकर,मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा दोपहर 01:12 तक, पंचक प्रारंभसायं 07:46 से, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:17 से 09:52 तक लाभ वअमृत का, प्रातः 11:09 से दोपहर 12:26 तक शुभ का, दोपहर 03:01 से 04:18 तक चर का, सायं 04:18 से 05:35 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल,पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज हर्षण योग में सोने का दान करना शुभ फलदायी होता है।

