• April 14, 2026

रानी में वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया, निशान साहिब चढ़ाया गया

PALI SIROHI ONLINE

रानी में वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया, निशान साहिब चढ़ाया गया
नगराज वैष्णव

रानी-रानी मेन बाजार स्थित सिख गुरुद्वारे में वैसाखी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में विधि-विधान से निशान साहिब चढ़ाया गया तथा बाणी पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगत द्वारा “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के पुरुषों व महिलाओं ने उपस्थित होकर गुरु की वाणी का लाभ लिया।


समारोह के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, कनीष सिंह, सनी सिंह, बिट्टू सिंह, रौनक सिंह, टिट्टू सिंह, प्रिंस, काका, यश सिंह, जस्मीत सिंह, पपी सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page