• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ के बेनर तले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी साण्डेराव में पक्षियों के लिए परिंडा भरो अभियान का आगाज किया गया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0
तखतगढ़ के बेनर तले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी साण्डेराव में पक्षियों के लिए परिंडा भरो अभियान का आगाज किया गया

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ 13 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को करुणा इंटरनेशनल केन्द्र तखतगढ़ के बेनर तले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी साण्डेराव में चैन्नई से शाह मनोहरलाल जैन के मुख्य आतिथ्य एवं तखतगढ करुणा केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी की अध्यक्षता में पशु पक्षियों के लिए परिंडा भरो अभियान का आगाज किया गया । प्रधानाचार्य घनश्याम लौहार ने अपने उदबोधन में पक्षी संरक्षण एवं परिंडे के रख रखाव हेतु करुणा क्लब की कार्य योजना बताई ।

तखतगढ़ नगर के सोहनलाल जोशी ने ग्रीष्म काल में पशुओं के लिए आवारा भरने के लिए भी प्रेरित किया । इस अवसर पर आयोजित भीमराव अम्बेडकर जयंति पर संविधान निर्माता को नमन करते हुए पुष्पाहार एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिक्षक प्रतापराम एवं चेताराम ने विद्यार्थियों में करुणा एवं दया भाव का पाठ पढ़ाया । करुणा क्लब साण्डेराव के बेनर तले विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी ने शिक्षकों काआभार व्यक्त किया । शिक्षक पुनीत यादव एवं शिक्षिका आशा ने परिंडा भरो अभियान के आयोजन में सहयोग किया । विद्यालय के 200 विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Previous Post

देसुरी के छोड़ा ग्राम में डॉ अंबेडकर हमारे लिए प्रेरणा स्रोत, प्रत्येक भारतीय को  अंबेडकर पर गर्व-माली

Next Post

आवारा पशुओं पर सख्ती: नगर पालिका ने विशेष अभियान की तैयारी शुरू की

Next Post

आवारा पशुओं पर सख्ती: नगर पालिका ने विशेष अभियान की तैयारी शुरू की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page