PALI SIROHI ONLINE
पाली भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी द्वारा विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन, भ्रष्टाचार के प्रति ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों को किया जागरूक।
पाली, 16 दिसम्बर, मंगलवार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागु करने की मंशा के अनुरूप आमजन को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम के तहत धर्मेन्द्र डूकिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली प्रथम द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर पाली में जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें ट्रान्सपोर्ट ऐसोसिएशन पाली के पदाधिकारी हिम्मताराम भाटी, प्रकाश संकलेचा, ट्रान्सपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ईश्वर गोदारा, अमित अग्रवाल, महेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार कटारिया, नन्दकिशोर पारीक के साथ विभिन्न ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों ने भाग लिया।
धर्मेन्द्र डूकिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिश्वत लेना व रिश्वत देना दोनो ही अपराध की श्रेणी में आते हैं, एसीबी की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाते हुए एसीबी द्वारा ट्रेप कार्यवाही कर रंगे हाथ पकडने, एक दिवसीय आय/आय से अधिक सम्पति एवं पद के दुरूपयोग से सम्बन्धित कार्यवाही के साथ-साथ धारा 17ए के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों ने एसीबी की कार्यप्रणाली एवं भ्रष्टाचार से सम्बन्धित विभिन्न सवाल किए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बारी-बारी से सभी के प्रतिउत्तर देते हुए बताया कि भ्रष्ट अधिकारियों / कर्मचारियों की सूचना ब्यूरो को समय पर दे ब्यूरो द्वारा सूचना देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है ऐसे में वे निडर होकर किसी भी क्षेत्र में अनियमितता या भ्रष्टाचार हो रहा हैं तो उसकी सूचना/शिकायत दर्ज कराएं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों से आह्वान किया कि भ्रष्टाचारियो के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही में अपेक्षित सहयोग करे साथ ही ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों से ये भी अपील की हैं कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन
