• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुजाना मे सगे भाई के परिवार को घर से बाहर निकालकर घर और खेत की जमीन हड़पने का मामला पहुचा थाने तक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 12, 2026
in Local
0
दुजाना मे सगे भाई के परिवार को घर से बाहर निकालकर घर और खेत की जमीन हड़पने का मामला पहुचा थाने तक

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

दुजाना मे सगे भाई के परिवार को घर से बाहर निकालकर घर और खेत की जमीन हड़पने का मामला पहुचा थाने तक

परिवार को जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

तखतगढ 12 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के दुजाना गांव में एक ही परिवार के सगे भाइयों द्वारा एक भाई के परिवार को घर से बाहर निकालकर घर और खेत की जमीन हड़पने का मामला साण्डेराव थाने तक पहुंच गया है। साण्डेराव मे प्रार्थीया पवनी देवी पत्री छगनलाल उम्र 45 वर्ष जाति माली निवासी दुजाना ने पुलिस को टाइपसुदा रिपोर्ट पेश कर बताया कि हमारे घर पर मेरे और पिराराम के घर के बिच में हमारे हक़ में दीवार निकाली थी।

जिसको 9 अप्रैल की सुबह करीब 11:45 बजे मेरे जेठ पिराराम पुत्र धनाजी, देवर दिनेश कुमार पुत्र धनाजी, भावेश पुत्र पिराराम व मेरी देवरानी रेखा देवी पत्नी दिनेश कुमार, ननद रतन देवी, सविता पत्नी सुरेश ये सभी मुम्बई से आते ही हमारे घर आये तब में और मेरा पुत्र दोनों घर पर अकेले थे तभी ये सब वहा आते ही हमारे साथ गाली गलोज करने लगे और हमारे साथ पत्थर से वार करने व मारपीट करने की कोशिश की और घर के बिच में हमारे हक्क़ में जो दीवार निकाली थी

उसको पूरी तरह से गिरा दिया तथा पिराराम ईट लेकर मुझे मारने मेरे पीछे आया तब में वहा से बिच बचाव कर भाग गई तथा ये सब लोग करीब 25 वर्षों से हमारे घर और खेत की जमीन को हड़पना चाहते है तथा कई बार मुझे अपने ही घर से बाहर निकालने की कोशिश की तथा मेरे पति छगन लाल भोलापन की स्थति में है और मेरी बहु मनीषा के डिलवरी हुई थी जो अभी घर पर ही सो रही है उसको भी ये लोग घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है तथा ये हमे अपने घर भी नहीं रहने दे रहे है तथा इन्होने हमे जान से मारने की धमकी दी जिससे मुझे और मेरे परिवार को जान माल का खतरा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।

Previous Post

रानी में ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण चोरी व पाली में राजपूती पोशाक चोरी करने के मामले में दो महिला गिरफ्तार

Next Post

पंचायत टेंडरों में पारदर्शिता की कमीः कलेक्टर को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

Next Post
पंचायत टेंडरों में पारदर्शिता की कमीः कलेक्टर को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

पंचायत टेंडरों में पारदर्शिता की कमीः कलेक्टर को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page