विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने गुड़ा मंगलियान की पीड़ित महिला को 2 लाख का चेक किया सुपुर्द, पति की करंट से हुई थी मौत, महिला की पीड़ा सुन विधायक भी हुए भावुक
PALI SIROHI ONLINE
बाली। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए एक पीड़ित महिला को मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत 2 लाख की सहायता राशि का चेक पीड़ित महिला को सुपर्द किया।
पीड़ित मातृ शक्ति महिला गुड़ा मांगलियान निवासी नाजु देवी पत्नी स्व. देवाराम का कृषि कार्य के दौरान विद्युत करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के बाद विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रकरण को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी, रानी (पाली) के माध्यम से पीड़ित परिवार को राहत दिलवाई।
विधायक के प्रयासों से स्वीकृत इस सहायता राशि का चेक पीड़ित पत्नी नाजु देवी को सौंपा गया, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। वही बाली विधायक पीड़ित महिला को चेक सुपुर्द करते हुए पूछा विधूत निगम से मुआवजा मिला या नही ओर विधायक पुष्पेंद्र सिंह पीड़ित महिला की पीड़ा सुन खुद भी भावुक नजर आए और विधूत निगम के अधिकारियों से जानकारी के लिए फोन करते नजर आए,

