PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पारे के उतार चढ़ाव के बीच सर्दी के तेवर कम नहीं है। रविवार को सिरोही व हिल स्टेशन माउंट में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। मौसम विभाग की माने तो एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उठा-पटक रहेगी। इसके बाद एक दम तापमान में गिरावट होगी, इससे सर्दी बढ़ेगी। रविवार को सिरोही का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। माउंट की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ 5 डिग्री रिकॉर्ड किया। अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
सिरोही में 1 डिग्री बढ़ 7.3, माउंट आबू में 2 डिग्री बढ़ 5 हुआ पारा
