• April 12, 2026

पाली के डूंगरपुर में आग से जिंदा जले तीन मवेशी, 2 झुलसेः बाड़े से अचानक उठी थी लपटें

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक बाड़े में शनिवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची, तब तक तीन मवेशी जिंदा जले चुके थे। हादसे में दो मवेशी झुलस भी गए, जिनका इलाज जारी है। घटना जिले के रोहट थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में आज शाम को हुई।

जानकारी के अनुसार- डूंगरपुर गांव में शनिवार शाम एक बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। हादसे में बाड़े में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक तीन मवेशी जिंदा जल चुके थे। जबकि दो मवेशी झुलस चुके थे। उनका इलाज किया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि डूंगरपुर निवासी भंवरलाल पुत्र कालूराम के बाड़े में आग लगी। हादसे में घरेलू सामान भी जला है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी पारस गहलोत, अमन, हनुमानसिंह आदि ने आग पर काबू पाया।

You cannot copy content of this page