PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: नए सौदे मिलने से कारोबारी विस्तार संभव है। प्रणय संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। व्यर्थ की बातों में समय व धन खर्च होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
वृष;-शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। धीमी शुरुआत के बावजूद सफलता के आसार हैं।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें। बिखरे कामों को समेटने में परिवार का साथ मिलेगा। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक रहेगी। भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी।
कर्क;-शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : स्वास्थ्य में गिरावट बनी रहेगी। तात्कालिक लाभ के चक्कर में अपना नुकसान कर लेंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। नए मित्र बनेंगे।
सिंह;-शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: अपनी खुशियां परिवार के साथ बांटने की कोशिश करेंगे। अधीनस्थों के व्यवहार से खिन्नता होगी। व्यापारिक मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर होगा।
कन्या;-शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा अटकी योजना फिर शुरू हो सकती है। तीखी बातों से खुद को अकेला कर लेंगे। आर्थिक लाभ के आसार हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला;-शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला सोच समझकर योजना की शुरुआत करें, लाभमिलेगा। कॅरियर में बदलाव का मन बनेगा। कानूनी पचड़ों में उलझे तो नुकसान हो सकता है। विपरीत स्थितियों में धैर्य से आगे बढ़ें।
वृश्चिक;-शुभ अंक 8 शुभ रंग लाल : कुछ लोग व्यक्तिगत मामलों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। भौतिक सुख-सुविधा में बढ़ोतरी संभव है। जोड़तोड़ करके अटके काम करवा लेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव बनेगा।
धनु;-शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को कॅरियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मकर;-शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : पारिवारिक समस्याओं के समाधान से राहत मिलेगी। मन ही मन अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। विरोधी उलझने की कोशिश करेंगे। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ेगा। मांगलिक खर्च संभव है।
कुंभ;-शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन में अन्यथा आरोप लग सकते हैं। कार्यस्थल पर कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।
मीन;-शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : सामूहिक जिम्मेदारी मिल सकती है। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। कॅरियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रणय संबंध मजबूत होंगे। सफलता की राह आसान होगी। कारोबारी यात्रा संभव है।
