PALI SIROHI ONLINE
*सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर 2 दिवसीय पाली दौरे पर’,पाली, 27 नवम्बर। सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर 2 दिवसीय पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर 30 नवम्बर को प्रातः 02ः15 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर 04ः45 पर फालना पहूंचेगें। वे साय 6 बजे फालना से प्रस्थान कर 7 बजे भंसाली गर्ल्स कॉलेज में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेगें वे रात्रि 08ः30 बजे पाली से रवाना होकर 09ः30 बजे बेडल पहुचेगें तथा रात्रि विश्राम करेंगें। वे 1 दिसम्बर को रात्रि 10ः52 बजे रेलवे स्टेशन फालना से न्यु दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगें।
———

