रानी नगर पालिका में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती मनाई
PALI SIROHI ONLINE
रानी नगर पालिका में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती मनाई गई
नगराज वैष्णव
रानी। महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर रानी नगर पालिका द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुलेबा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता और महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुलेबा के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं
और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया बाबूलाल कुमावत , तेज करण, नारायणलाल, जीतेन्द्र, प्रवीन भाना
