PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के रामसीन थाना क्षेत्र निवासी आरोपी दामाद ने अपने ससुर व पत्नी से बदला लेने व सबक सिखाने के लिए अपनी नाबालिग साली से 8 महीने पहले रेप किया था।
उसे करीब 1 महीने तक बंधक बना कर रखा और उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले में जालोर पॉक्स कोर्ट ने आरोपी दामाद को 21 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं।
पीड़िता के पिता ने सायला थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को लिखित रिपोर्ट देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 9 अप्रैल की दोपहर में किसी काम को लेकर उसके उसके तीन भाई के साथ गांव गई हुई थी।
जहां से वह कई चली गई। इधर-इधर खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। इसकी रिपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 4 अगस्त 2025 को पकड़ कर बाल कल्याण समिति को सौंपा। इसके बाद आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बोला-सबक सिखाने के लिए किया था रेप
रामसीन थाना क्षेत्र निवासी आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नाबालिग लड़की की बड़ी बहन से करीब 3-4 वर्ष पूर्व आरोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी के साथ कुछ मनमुटाव होने लगा तो वह पीहर आ गई।
इसके बाद ससुर ने आरोपी दामाद को अपने गांव बुलाया। जहां करीब 1 महीने तक उसके ससुराल में रहा। वही मजदूरी करता रहा। वहां आरोपी दामाद से अपनी नाबालिग साली से दोस्ती कर ली।
करीब 1 महीने बाद आरोपी दामाद ने अपनी पत्नी के साथ घर चलने के लिए कहां। ससुर ने उसकी पत्नी को कुछ समय बाद भेजने के लिए बोला, जिसके बाद आरोपी दामाद ने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे, ससुर ने आगे आने पर ही पैसा देने के लिए बोला, जिससे आरोपी दामाद अपने ससुर से नाराज हो गया।
इसके बाद आरोपी दामाद ने अपनी पत्नी व ससुर को सबक सिखाने के लिए अपनी नाबालिग साली को कॉल कर बहला फुसला कर अपने खेत पर एक महीने तक बंधक बनाकर रखा।
जुर्म साबित होने पर पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया। इस पर पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ठ न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने सुनवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी दामाद को 21 साल के कठोर कारावास व अर्थ दण्ड से दण्डित किया।
