PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-नगर परिषद सिरोही के बाजार क्षेत्र में नंदी के बुजुर्ग व्यक्ति को चोटिल करने की घटना के बाद अभियान चला 20 दिन में 120 नंदी को पकड़ लिया। नंदी के बाद शहर में सड़कों पर निराश्रित घूमने वाले मवेशी को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। गायों को छुड़ाने वाले वारिसदारों के खिलाफ नगर परिषद की ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर परिषद के प्रशासक डॉ. राजेश गोयल ने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित मवेशी के मामले को गंभीरता से लेते हुए गोवंश को पकड़ कर गोशाला भिजवाने से अभियान चलाएंगे।
गांवों से गोवंश भोजन की तलाश में आते शहर : नगर परिषद के आयुक्त आशुतोष आचार्य ने बताया कि शहर में अधिकांश नंदियों को पकड़कर गोशाला में छोड़ दिया है। आस-पास गांवों से कृषि एवं दुग्ध उत्पादन में काम नहीं आने वाले गोवंश खदेड़े जाने से ये भोजन की तलाश में शहर आ जाते हैं। इनकी संख्या ज्यादा है। शहर को गोवंश से मुक्त करने के लिए अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
घर में बांध कर रखें गोवंश प्रशासक डॉ. राजेश गोयल ने शहर में घूम रहे गोवंश वारिसदारों से अपील की है कि वेअपने पाले हुए गोवंश घर में या बाड़े में बांध कर रखें। सड़क पर विचरण करते पाए जाने पर उनको पकड़कर गोशाला के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बीच में छुड़ाने का प्रयास करने या बाधा डालने पर उनके खिलाफ एफआई आर तक दर्ज कराई जाएगी। नगर परिषद ने 1 नवंबर से अभियान चलाकर शहर से गोवंश को पकड़कर गोशाला छोड़ना शुरू कर दिया। इसके तहत प्रतिदिन 6 से 8 गोवंश को पकड़कर गोशाला के सुपुर्द किया
जा रहा था। कार्मिकों ने 01 से20 नवंबर तक कुल 120 बड़ेनंदी को पकड़कर गोशाला भिजवाया है।
