• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेडा में व्यवसायिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनजाति बालिका छात्रावास में हुआ आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0
बेडा में व्यवसायिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनजाति बालिका छात्रावास में हुआ आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

बेडा ग्राम में जनजाति बालिका छात्रावास में एक दिवसीय व्यवसायिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।  इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 38 किशोरियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायिक अवसरों की जानकारी देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी किशोरियों के साथ विभिन्न व्यवसायिक ट्रेड्स जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई, इलेक्ट्रिकल कार्य, प्लंबिंग एवं इलेक्ट्रीशियन आदि क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि पढ़ाई के साथ छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बना जा सकता है।

सत्र के दौरान छात्रावास की वार्डन  विजेताजी ने किशोरियों को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि 10वीं के बाद 12वीं में विषयों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और साथ ही किसी न किसी कौशल में दक्षता हासिल करनी चाहिए, जिससे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर जीवन में आगे बढ़ा जा सके और किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।

प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों की भागीदारी अत्यंत सक्रिय एवं उत्साहजनक रही। उन्होंने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और अपने भविष्य को लेकर नई संभावनाओं को समझने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंत में वार्डन विजेताजी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण का सफल समन्वयन सोहन भाटी एवं भरत रावल द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम प्रभावी एवं प्रेरणादायक रहा।

Previous Post

संत फूलपुरी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने दिया स्टेः आश्रम की सम्पतियों को हड़पने के लिए महामंडलेश्वर महेश्वरानंद के साइन करवाने का लगाया था आरोप

Next Post

फालना चलती ट्रेन में उतरना पड़ा महंगा, सिन्दरली का युवक हुआ घायल, देखे विडिओ

Next Post
फालना चलती ट्रेन में उतरना पड़ा महंगा, सिन्दरली का युवक हुआ घायल, देखे विडिओ

फालना चलती ट्रेन में उतरना पड़ा महंगा, सिन्दरली का युवक हुआ घायल, देखे विडिओ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page