PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन
पिंडवाड़ा (सिरोही)। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल चौराहे पर बुधवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पिंडवाड़ा निवासी समुद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम से घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने सुबह खोजबीन के दौरान कांटल चौराहे पर अधेड़ का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पिंडवाड़ा राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है।
कांटल चौराहे पर अधेड़ का शव मिलने से स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
