PALI SIROHI ONLINE
सायला-पोस्ट ऑफिस रोड पर सोमवार देर रात एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को चोर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। जिसमें चोर कार का लॉक तोड़कर आराम से गाड़ी स्टार्ट करता और कुछ ही मिनटों में लेकर फरार होता दिख रहा है।
घटना रात 3 बजकर 48 मिनट की है। फुटेज में एक युवक पहले गाड़ी के आसपास घूमकर मौका तलाशता दिखता है। कुछ देर बाद वह लॉक तोड़कर अंदर घुसता है और बड़ी सफाई से वाहन स्टार्ट कर अंधेरे में गायब हो जाता है। गाड़ी मालिक शंकरलाल पुत्र भवरलाल सोनी ने सुबह घर के बाहर देखा तो गाड़ी गायब मिली। पहले वे खुद गाड़ी की तलाश करते रहे। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पास ही मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। तब पूरी वारदात सामने आई और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज कब्जे में लिए और जांच शुरू कीचोरों ने कम आवाजाही का फायदा उठाया
पोस्ट ऑफिस रोड पर रात में बहुत कम आवाजाही रहती है। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। इस क्षेत्र में पूर्व में भी छोटे वाहन चोरी हो चुके हैं। यह पहली बार है कि घर के बाहर से बड़ी गाड़ी चोरी हुई है। चोर ने जिस तरह से पेशेवर अंदाज में दो मिनट से भी कम समय में गाड़ी ले गया, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है।
