PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर रेंज के फलोदी जिले की लोहावट थाना पुलिस ने किराणा दुकान में आग लगाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर दुकान मालिक से हुए विवाद के बाद दुकान में आग लगा दी थी।
बता दें कि घटना 15 नवंबर की शाम की है। भोजाकोर निवासी सुमेरबन की दुकान महादेव किराणा स्टोर में आग लगा दी गई थी। प्रार्थी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 9 बजे उसे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर उसने देखा कि पेट्रोल छिड़ककर दुकान को आग के हवाले कर दिया गया था, जिससे काफी नुकसान हुआ।पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम पुत्र सोनाराम भील, मुकनाराम उर्फ मुकेश पुत्र पेंपाराम मेघवाल और मुकेश पुत्र भैरूलाल सेवग को गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
