PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के कासिंद्रा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कोटड़ा निवासी अशोक पुत्र जानाराम के रूप में हुई है। घायल युवक कलम राम पुत्र भातरम है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया। कलम राम को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया।
स्वरूपगंज पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने भिजवाया। मृतक अशोक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
कालमा राम की हालत चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे आबू रोड के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए आबू रोड ले गए। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
