PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संत नामदेव महाराज पंढरपुर से घुमान रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा का गुरुवार को होगा तखतगढ़ आगमन
तखतगढ 11 नवम्बर (खीमाराम मेवाड) संत नामदेव महाराज पंढरपुर से घुमन रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा
देश की पहली आध्यात्मिक रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा है। जो श्रीक्षेत्र पंढरपुर, महाराष्ट्र से श्रीक्षेत्र घुमान, पंजाब तक 2,500 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। जिसकी शुरुआत पिछले चार वर्षों से आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत सरकारी पत्रकारों द्वारा की जा रही है। यह यात्रा 2 नवंबर, 2025 को सुबह 6 बजे पंढरपुर से राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आरंभ की गई तथा घुमान पंजाब मे संत नामदेव महाराज महाराष्ट्र सदन का भूमि पूजन भी किया व इस साइकिल यात्रा में 100 साइकिल चालक और भजन मंडल के 25 वारकरी धुमान जाकर संत नामदेव महाराज महाराष्ट्र सदन के शीघ्र निर्माण का संकल्प लेंगें।रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रा 13 नवंबर को सुबह पिंडवाडा सिरोही होते शाम 5-30 बजे तखतगढ पहुंचेगी।
श्री नामदेव छीपा युवा संस्थान के अध्यक्ष खिमचंद सुखराज छीपा एव सचिव रमेश परिहार (बांडीगली) ने बताया कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज की चरण पादुका 13 नवंबर को तखतगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद बस स्टेशन से शोभायात्रा निकाली जायेगी…शोभायात्रा यात्रा मेन बाजार से होते हुए श्री ठाकुर जी मंदिर ओर वहा से कुंदेश्वर महादेव मंदिर होते हुए तखतगढ सुमेरपुर रोड स्थित रांकावत वाटिका में यात्रा पहुचेगी…शोभायात्रा का छीपा समाज के साथ-साथ व्यापारी मित्र मंडल एव ठाकुरजी मंदिर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि में एक शाम संत शिरोमणि नामदेव महाराज के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित होगी।जिसमें समाज के एक से बढ़कर एक गायक कलाकार अपनी भक्तिमय प्रस्तुतिया देगे।
