PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने तखतगढ़ में अस्थाई शहरी आरोग्य केंद्र का फिता काट कर किया उद्घाटन
मंत्री कुमावत ने एक करोड़ की लागत से आठ सड़कों एवं पावा, बसंत और दुजाना मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अणगोर में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन के शिलान्यास लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया
तखतगढ 10 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, सीओ जितेंद्र सिंह सुमेरपुर, बीसीएमओ गोविंद सिंह चुंडावत, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तखतगढ़ के नाग चौक स्थित अस्थाई भवन में शहरी आरोग्य केंद्र का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस दौरान मंत्री कुमावत ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में आयोजित विभिन्न विकास कार्य में तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से आठ सड़कों का शिलान्यास एवं पंडित निर्मल शास्त्री के सानिध्य में विधिवत मंत्रोचार से भूमि पूजन एवं शिलाओ का पूजन किया। इस मौके पर मंत्री कुमावत ने पावा, बसंत और दुजाना मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत समिति सुमेरपुर की ग्राम पंचायत गलथनी के अंतर्गत अणगोर में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन के शिलान्यास व लोकार्पण किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रथम किस्त 50 हजार के चेक वितरण
कार्यक्रम के दौरान तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री के हाथों प्रथम किस्त की राशि 50 हजार के चेक वितरण किए गए
कृषि विभाग को भूमि आवंटन एवं पट्टा किया सुपुर्द
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में लंबे समय से क्षेत्रीय किसानों द्वारा उठाई जा रही सहायक कृषि कार्यालय के लिए भूमि आवंटन और पट्टा विलेख सोमवार को कैबिनेट मंत्री कुमावत के हाथों समस्त किसानो की उपस्थिति में सहायक कृषि अधिकारी को भूमि आवंटन के साथ पट्टा सुपुर्द किया करने पर किसानों के चेहरे खिल उठे।
21 किलो फूलों के हार पहनाकर मंत्री का किया बहुमान
कार्यक्रम अवसर पर व्यापार और उद्योग मंडल के प्रतिनिधि मंडल एवं श्री व्यापार संघ तखतगढ़ के प्रतिनिधि मंडल सहित उपस्थित किसान प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री कुमावत का 21 किलो का पुष्प हार पहनाकर गर्म जोशी के साथ बहुमान किया गया।
पानी निकासी के लिए कछुआ चाल नाला निर्माण से व्यापारी परेशान सोपे ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान व्यापार एण्ड उद्योग मंडल अध्यक्ष चंपालाल कुमावत के सानिध्य में प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौपकर मुख्य चौराहे से लेकर तालाब तक पानी निकासी के लिए चल रहे कछुआ नाला निर्माण से व्यापारी परेशान होने के कारण ठेकेदार को जल्द निर्माण के लिए पाबंद करने एवं विवेकानंद बस स्टैंड के आउटडोर और इंडोर दोनों साइड की मैन रोड पर डामरीकरण के स्पीड ब्रेकर लगवाने सहित नेशनल हाईवे 325 मुख्य चौराहे की सभी रोड लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण आए दिन हो रहे हादसो को लेकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
रावण चौक से हटाकर अन्यत्र रहने की व्यवस्था करने की मांग
कार्यक्रम के दौरान कालबेलिया जोगी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया की हमारे दादाजी खीमाराम लखाजी व उनके भाइयों का परिवार 50सालों से तखतगढ़ नगर के पूर्व सरपंच बाल्दीया मार्ग रावण चौक में झोपड़ी बनाकर रह रहे है। नगर में प्लास्टिक बिनने का कार्य कर रोजी रोट खा रहे है। नगरपालिका प्रशासन ने हमे यहां से हटाया जा रहा है। ऐसे में हमारे 20परिवारों को हटाने से यायावर बनने को मजबूरी बनी हुई है। राज्य सरकार के नियमों ने अनुसार हमारे परिवार को जिस स्थान से हटाया जा रहा है। हमे हटाकर अयंत्र स्थान पर रहने की व्यवस्था करवाने के आदेश जारी करवाने की मांग उठाई है।
यह रहे मौजूद, कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, सीओ जितेंद्र सिंह सुमेरपुर, बीसीएमओ गोविंद सिंह चुंडावत, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, डॉ सुरेश चौधरी, अतिशाजी अधिकारी मगराज चौधरी, किसान नेता नरसाराम कुमावत, व्यापार एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष चंपालाल कुमावत, श्री व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूपमल सुथार, पूर्व अध्यक्ष विनोद सोलंकी, राम सिंह गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश कुमावत सहित समस्त जनप्रतिनिधि पार्षदों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ एवं नगर वासी मौजूद रहे।





