PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी: कार्यक्षेत्र कर्क की समस्या सुलझाने में सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ काम में निखार लाएगा। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में सफलता प्राप्त करेंगे।
वृष-शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : वित्तीय मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूसरों वृष शुभ। दूसरा पर भरोसा नुकसानदायी हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। भाग्योदय की संभावना है।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : नया काम शुरू करने में परेशानी हो सकती है। आप व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जिद्दी रवैया लाभदायी रहेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे।
कर्क;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला धन की कमी के चलते नई कार्य योजना शुरू करना मुश्किल होगा। नौकरी में तबादले की संभावना बनेगी। यात्रा कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
सिंहशुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी मित्रों से शुभकिया वादा पूरा करने में सफलता मिलेगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। साझेदारी में गतिरोध बढ़ने से मुश्किल हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।
कन्याशुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी लेनदेन के मामले उलझ सकते हैं। आप नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। आय के दूसरे विकल्पों की तलाश में रहेंगे।
तुला शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा सुनियोजित तरीके से काम करें, सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आप पर नई जिम्मेदारी आ सकती है। काम टालने की आदत नुकसानदायी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।
वृश्चिक शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निजी मामलों को सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है।
धनु शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य योजना में मामूली बदलाव अच्छा लाभ दिला सकता है। निजी संबंधों में मजबूती संभव है। अपने आसपास के लोगों से संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे।
मकर शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। अटका धन वसूल करने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। पुराने सौदों का नवीनीकरण करना लाभदायी हो सकता है।
कुंभ शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान संभव है। विरोधियों के कारण चिंता हो सकती है। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी।
मीन शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल पर अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आप लोगों से लगातार संपर्क करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें, सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है।
