PALI SIROHI ONLINE
Pali -आदर्श सिंधु आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि पाली जिले में बढ़ रही चोरी, नकबजनी की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए समस्त अधिकारियों को चोरी, नगबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व उक्त वारदातों को सरसब्ज करने हेतु निर्देशित किया गया एवम् पाली शहर में महालक्ष्मी नगर पाली पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में एक साथ 02-03 मकानों में हुई नकबजनी की वारदातों को सरसब्ज करने हेतु विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मदनसिह चौहान आरपीएस वृताधिकारी पुलिस वृत पाली शहर व थानाधिकारी हनुवंतसिह निपु पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर वारदात को जल्द से जल्द सरसब्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर गठीत टीम द्वारा प्रकरण के घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसमें संदिग्ध नजर आये जिनका हुलिया के आधार पर पाली से हनुमानगढ़ तक 550 किमी तक रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुवे पिछा कर तकनीकी व आसूचना संकलन से संदिग्धों की पहचान कर टीम द्वारा कड़ी मेहनत से संदिग्ध आरोपी इन्द्राज व कृष्ण को दस्तयाब कर बाद पुछताछ जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण संख्या 136 दिनांक 26.10.2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली में गिरफतार किया जाकर प्रकरण हाजा की बरामदगी व अन्य चोरी की वारदात के बारे में विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण :- प्रार्थी अशोक कुमार पुत्र निवासी 304 महालक्ष्मी नगर पाली जिला पाली ने एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 21/10/025 को मेरे परिवार सहित दिपावली के त्यौहार मनाने के लिए गांव मामावास सोजत सिटी में गये हुए थे, दिनांक 26/10/025 को हमारे पडौसी धर्मेन्द्र जी चौधरी ने फोन कर बताया कि आपके घर का ताला टुटा हुआ है। तो मै रवाना होकर आया तो मेरे तालाबन्द रहवासी मकान मे अनाधिकृत रूप से अज्ञात चोरो ने ताला तोड़कर प्रवेश कर अलमारी में रखे नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये व मेरे अलावा मेरे पडौस में रहने वाले श्री पारस सांखला के तालाबंद मकान व मेरे मोहल्ले में सामने वाली गली में चर्च के पास में कुलदीप वैष्णव के परिवार वाले दिनांक 25.10.2025 को दिन में मामा की लडकी की सगाई में पांचेटिया गये हुए थे उनके भी रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मकान मे अनाधिकृत रूप से अज्ञात चोरो ने ताला तोड़कर प्रवेश कर अलमारी में रखे नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर मु.न. 136 दिनांक 26.10.2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम :-
- राजेन्द्र कुमार सउनि पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली
2.सुरज चौधरी कानि 1488 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली (विशेष भूमिका) - श्रवणकुमार कानि 2027 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली (विशेष भूमिका)
4.राजेन्द्र प्रसाद कानि 745 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली - अमराराम कानि 1323 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली
गिरफ्तारशुदा मुलजिमान का विवरण :-
1- इन्द्रराज पुत्र धर्मपाल उम्र 42 साल निवासी 202 सतु कालोनी सरदार शहर पुलिस थाना सरदार शहर जिला चुरू।
- कृष्ण उर्फ किशन पुत्र रामस्वरूप उम्र 20 साल निवासी गांव 6 ई.ए. पीएस पदमपुर जिला गंगानगर।
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
