PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-गुजरात सीमा पर मावल के चोखी ढाणी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आबूरोड से पालनपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही रीको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर में फंसे चालक को बाहर निकाला और घायलों को राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया।
इस दुर्घटना में ट्रक में सवार किरण पुत्र परबत, निवासी मूल माधवपुर, जिला पोरबंदर, गुजरात की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर में सवार जगदीश पुत्र अरजन (निवासी माधवपुर) और जगदीश पुत्र शांति भाई (निवासी माधवपुर, गुजरात) घायल हो गए।
घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। रीको पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

