PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तेल भरवाने जाते समय हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
तखतगढ़ 5 नवम्बर(खीमाराम मेवाडा) बुधवार को तखतगढ़ कस्बे से गुजरते नेशनल हाईवे 325 के दुजाना टोल प्लाजा के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए
दुजाना निवासी फूला राम पुत्र हजा राम मीना, आयु लगभग 45 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया।
सूचना मिलते ही टोल प्लाज़ा की एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और घायल को तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। वहाँ नर्सिंग स्टाफ नरेंद्र सिंह, धर्मपाल तथा चिकित्सक अनुपम ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे सुमेरपुर उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। सूचना पर तखतगढ़ थाना हेड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई द्वारा घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है

