PALI SIROHI ONLINE
गाजे-बाजे के साथ भामाशाह परिवार पहुंचे ठाकुर जी मंदिर और ठाकुर जी को स्वर्ण मुकुट करवाया धारण गूंजे जयकारें
मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं जन प्रतिनिधियों सहित नगर वासियों ने भामाशाह परिवार का किया बहुमान
तखतगढ 5 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को तखतगढ़ कस्बे के जवाहर चौक स्थित कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भामाशाह परिवार द्वारा नवनिर्मित जिणोद्वार श्री ठाकुर जी चारभुजा मंदिर के प़थम तल पर विराजमान ठाकुर जी को गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए बड़े ही धूमधाम से स्वर्ण मुकुट धारण करवाया गया। बुधवार सुबह 10:00 बजे खेड़ावास बस्ती निवासी एवं भामाशाह सेसमल पुत्र आईदानजी सुथार परिवार द्वारा निर्मित स्वर्ण मुकुट थाली में रखकर संपूर्ण परिवार की महिलाएं सहित पुरुष राजस्थानी परिधानों में सज धज कर ढोल थाली की झनकारो के साथ महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाते हुए नाचते गाते श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर पहुंचने पर श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सानिध्य में नगर के जनप्रतिनिधियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा समस्त भामाशाह परिवार का फूल मालाओं से बहुमान किया गया। बाद भामाशाह परिवार के मुखिया द्वारा मंदिर के प्रथम तल पर पहुंच कर पुजारी रतन दास के सानिध्य में विराजमान श्री ठाकुर जी को विधिवत मंत्रोचार से जयकारो के साथ स्वर्ण मुकुट धारण करवाया। दरमियांन श्री ठाकुर जी की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण की गई। जहां दिन भर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शनों का लाभ लिया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष नरसाराम कुमावत, नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूप मल सुथार, मोहनलाल सोनी हेमाराम टांक, रूपचंद सुथार, जवान मल माली,जगताराम चौधरी एवं समस्त भामाशाह परिवार महिला एन पुरुष एवं नगर वासी मौजूद रहे





