PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आखिर तखतगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले जूना थाना भवन की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
तखतगढ 29 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ उप तहसील मुख्यालय एवं नगर पालिका क्षेत्र में तत्कालीन माहाराजा कार्यकाल में बनी तखतगढ़ मे प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले जूना थाना जहां पूर्व में भू राजस्व निरीक्षक का अस्थाई कार्यालय संचालित होता था। वह भी जर्जर हालत में बंद पड़ा है। और मानसून की बरसात के दौरान छत से पानी रिसाव होकर छत का मलबा भी गिरना शुरू हो गया था। जो कभी भी बड़े हादसे को अंजाम देने की तैयारी में जा चुका था भवन की लंबे समय से जर्जर स्थिति के चलते आखिर मंगलवार रात्रि को छत गिर गई। गनीमत रही की से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आपको बता दे की इस ऐतिहासिक भवन के जर्जर होने के कारण पहले से ही इसके गिरने की आशंका बनी हुई थी।जिस को लेकर 26 अगस्त 2022 को नगरपालिका जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों सहित विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों सहित तकरीबन7 दर्जन नगर वासियों ने हस्ताक्षर युक्त क्षेत्रीय विधायक जोराराम कुमावत, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रतिलिपि जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका तखतगढ़ को भी सौंपते हुए ज्ञापन में बताया था। तखतगढ़ कस्बे में जोधपुर के तात्कालिक महाराजा कॉलिन जूना थाना एवं वर्तमान में संचालित आरआई कार्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ऐसे में चारिश के दौरान किसी भी समय हादसे की आंशका बनी हुई है। जर्जर भवन के छत की छीणे भी टूटी हुई जर्जर भवन के नीचे बड़े दरवाजे से प्रतिदिन नगरवासियों का आवागमन हो रहा है। नगर की धरोहर के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले इस भवन के बारे में पूर्व में भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जो इस भवन के प्रति आप मरम्मत की कार्रवाई अमल में लाए। ताकि समय पर हादसे से बचाजा सकता है। लेकिन उसके बाद प्रशासन की अनदेखी के कारण वही ढाक के पात बने रहे। जुलाई में झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत के बाद प्रशासन की आआंखें खुली और तखतगढ़ की प्राचीन धरोहर महाराजा कालिन के बने जूना थाना भवन जर्जर हालत में, हादसे की आशंका को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी थाना अधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षद देवाराम चौधरी, राजेश कुमावत और भंवर भीणा, जगदीश दमाभी, भाजपा नेता दिनेश कुमावत मौके पर पहुंच भवन का चारों तरफ से बारीकी से निरीक्षण के दौरान बेहद जर्जर स्थिति में है। और, बरसात में पूरी तरह गिरने का खतरा बना हुआ है।
जिस पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया
भवन राजस्व विभाग के अधीन है। मरम्मत के लिए एसडीएम सुमेरपुर और जिला कलेक्टर से राय ली जाएगी। लेकिन मामला जस का तस बना रहा।और नगरपालिका प्रशासन ने भी दीपावली के दौरान पटाखों के कंपन से संभावित खतरे को देखते हुए जूना थाना मार्ग पर बैरिकेट्स लगाकर आवागमन पर रोक लगाई थी। आखिर मंगलवार रात को आसानी भवन की छत गिरने शुरू होते अफरा तफरी मच गई। मामले को लेकर उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर हादसे की संभावना को लेकर चेताया है। प्रशासन अब भवन के शेष हिस्से को लेकर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
इनका कहना है =जर्जर भवन स्थल का निरीक्षण नगरपालिका के जेईएन टीम द्वारा कराया जा चुका है। यह संपत्ति राजस्व विभाग की है। और उन्हें ही इसका स्थायी समाधान करना होगा। फिर भी सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि भवन की स्थिति ऐसी पाई गई कि किसी प्रकार का हादसा होने का खतरा हो, तो नगरपालिका तत्काल आवश्यक कदम उठाएगी; आवश्यकता पड़ने पर जेसीबी से खतरनाक हिस्सों को तोड़कर सुरक्षित करवा दिया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार का बड़ा हादसा न हो।
— मगराज चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तखतगढ़




