• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली पिंडवाड़ा मेघा हाइवे अधूरा, नाना के निकट फिर कार पलटी, कब पूरा होगा सड़क निर्माण या बड़े हादशे का कर रहा इंतजार,अधूरी सड़क पर भी टोल वसूली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 8, 2026
in Local
0
बाली पिंडवाड़ा मेघा हाइवे अधूरा, नाना के निकट फिर कार पलटी, कब पूरा होगा सड़क निर्माण या बड़े हादशे का कर रहा इंतजार,अधूरी सड़क पर भी टोल वसूली

PALI SIROHI ONLINE

पिन्टु अग्रवाल

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी व नाना रेलवे स्टेशन के बीच अधूरे पड़े बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे सड़क पर अचानक आने वाले कट पर अनियंत्रित होकर कार पलटी कार पलटने की जानकारी मिलते ही सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा घटनास्थल पहुंचे जहां कार में कोई घायल नहीं मिला व ना ही किसी ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी पुलिस कार मलिक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है

बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे चामुंडेरी व नाना के बीच सड़क निर्माण कार्य कई वर्षों से अधूरा होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा, बीजेपी युवा मोर्चा नानां मंडल अध्यक्ष हर्येश सिंह भाटी, शेरू सिंह पंवार,पूर्व समिति सदस्य रमेश भाई माली,समाजसेवी दलपत सिंह चौहान, रंजीत सिंह मेफावत ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि बाली पिंडवाड़ा मेगा हाईवे के सड़क निर्माण की गारंटी भी संभावित खत्म होने आई होगी परंतु अभी तक जमीन अधिकरण कर सड़क निर्माण पूरा करने में कोई अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है इस सड़क पर बाहरी लोग मोबाइल लोकेशन से वाहन चलाते हैं उनको सड़क सीधी लगती है परंतु आगे कार्य अधूरा होने से अचानक कट आने से गाड़ी संतुलन खो देती है वह दुर्घटना होती है ग्रामीणों ने सड़क अधूरा होने के चलते टोल वसूली बंद करने की मांग भी की वही संबंधित ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों को भी अधूरी सड़क को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहिए

Previous Post

सुमेरपूर मंडी में किराणा घी तेल दाले अनाज भाव पढे

Next Post

गौतम ऋषि मेले को लेकर कानून व्यवस्थार्थ मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त

Next Post
गौतम ऋषि मेले को लेकर कानून व्यवस्थार्थ मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त

गौतम ऋषि मेले को लेकर कानून व्यवस्थार्थ मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page