• April 7, 2026

पिंडवाड़ा- तस्करी में वांछित 20 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व  भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 20 हजार रूपये के वांछित आरोपी चेतन कुमार व्यास पुत्र कौशल किशोर व्यास जाति ब्राहाम्ण निवासी वार्ड नं-07 राजीव गांधी सरवानीया सिघोली पुलिस थाना सिंघोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।

घटना विवरणः- दिनांक 20.11.2024 को थाना प्रभारी  पन्नालाल उनि मय जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबंदी पुलिस चौकी मोरस के सामने हाईवे पर वाहन मारूति रिट्स कार नम्बर आरजे 27 सीके 3191 में बैठे मनोहरसिह पुत्र ईश्वरसिह जाति राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी मगसिह की ढाणी भीयाड पुलिस थाना शिव जिला बाडमेर तथा अखिलेश बैरागी उर्फ लखन जाति पंण्डित उम्र 35 वर्ष निवासी हंसपुर पुलिस थाना मनासा हाल सांडियारोड मनासा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश के कब्जे से अफिम का दुध कुल वजन 03 किलो 450 ग्राम जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । अनुसंधान के दौरान प्रकरण में सरीक मुलजिमान दिनेश परिहार पुत्र कंवरलाल जाति नाई (सेन) निवासी हासपुर पुलिस थाना मनासा जिला नीमच एमपी, तथा हनुमानराम पुत्र मुकनाराम जाति कडवासरा जाट आयु 47 साल निवासी भगानीयों की ढाणी माडपुरा बरवाला पुलिस थाना बायतु जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया था तथा प्रकरण में अभियुक्त चेतन कुमार व्यास पुत्र कौशल किशोर व्यास जाति ब्राहाम्ण निवासी वार्ड नं-07 राजीव गांधी सरवानीया सिघोली पुलिस थाना सिंघोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश) फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किये गये मगर उक्त आरोपी शातीर होने से अन्य थानों पर वांछित होने तथा आले दर्जे का तस्कर होने से गिरफ्तार नहीं हो सका जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
चेतन कुमार व्यास पुत्र  कौशल किशोर व्यास जाति ब्राहाम्ण निवासी वार्ड नं-07 राजीव गांधी सरवानीया सिघोली पुलिस थाना सिंघोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश)

पुलिस टीमः-
01.  महेन्द्रकुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02.  हरिराम हैडकानि नं 199 पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. जीवाराम हैडकानि नं 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. लोकेशकुमार कानि 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. दिलीप आरटी कानि 882 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. प्रकाश गायरी आरटी कानि 557 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. पुखराज कानि 61 पुलिस थाना सरूपगंज
08. दिनेशकुमार कानि नं 807 पुलिस थाना सरूपगंज

About The Author

You cannot copy content of this page