सिरोही भाजपा पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर, एसपी से की भेंट, क्षेत्र की समस्याओं पर करवाया ध्यान आकर्षित
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर और एसपी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं पर करवाया ध्यान आकर्षित!
सिरोही –
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आज सिरोही के नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ से औपचारिक मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के बीच जिले के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को प्रभु श्री राम की तस्वीर और पुष्प गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया सिरोही जिले की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय चुनौतियों से अवगत कराया।
जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत ने पिंडवाड़ा नगर क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने व्यापारियों और आमजन में व्याप्त भय के बारे में ध्यान आकर्षित करवाया जिले के दुर्गम क्षेत्रों और वहां की प्रशासनिक बातों को गंभीरता से सुनते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने विश्वास दिलाया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा इस दौरान छंगन घाची जिला उपाध्यक्ष,अर्जुन राजपुरोहित जिला प्रमुख,परमवीर सिंह चारण जिला प्रवक्ता,बाबू सिंह पवार जिला कार्यालय मंत्री,विक्रम माली जावाल नगर अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी उपस्थित रहे यह जानकारी झाडोली मंण्डल मीडिया प्रभारी राकेश रावल ने दी!

