• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने स्कूल बसों का किया औचक निरीक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने स्कूल बसों का किया औचक निरीक्षण

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा-ममता मेनारिया, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देशन में तालुका सचिव लक्ष्मण मालवीय द्वारा पिण्डवाड़ा स्थित विभिन्न विद्यालयों की बसों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनेक स्कूल बसों में आवश्यक मापदण्डों के अनुरूप व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, जिनमें फिटनेस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों का अभाव देखा गया। निरीक्षण के दौरान ओवरलोड वाहन भी पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई तथा वाहन संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण अभियान में पुलिस थाना पिण्डवाड़ा से छगनलाल, रतनाराम एवं कल्याण सिंह भी शामिल रहे, जिन्होंने कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया।

तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा सभी विद्यालय संचालकों एवं वाहन चालकों को यह निर्देशित किया गया कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

पाली-अवैध हथियार एमएल गन बरामद व आरोपी गिरफतार

Next Post

परशुराम महादेव दर्शन करने आये नाडोल के 2 श्रदालू घायल, खस्ता सड़क मार्ग से आए दिन होते है हादशे

Next Post

परशुराम महादेव दर्शन करने आये नाडोल के 2 श्रदालू घायल, खस्ता सड़क मार्ग से आए दिन होते है हादशे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page