• April 6, 2026

सुमेरपुर-02 साल से लापता मनीषा को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया दस्तयाब

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली- सवाई सिंह राठौड, निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली ने बताया कि एमपीआर संख्या 15/2026 में गुमशुदा  मनीषा में प्रार्थी  किशोर कुमार द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में डी.बी. (हैबियस कॉरपस) रिट याचिका संख्या 115/2026 किशोर सरगरा बनाम सरकार व अन्य में प्रस्तुत की गई है। उक्त हैबियर्स कॉपर्स की दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन आई. पी.एस के मार्गदर्शन में व  चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन में एवं  जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के सुपरविजन में निम्नांकित विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विशेष गटित टीम ने आसूचना संकलन तकनीकी साक्ष्यों एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच पडताल कर “हैबियर्स कॉर्पस” गुमशुदा  मनीषा देवी को सिसरका, फैजगंज, बहेटा जिला बदॉयू (उत्तरप्रदेश) दस्तयाब किया जाकर माननीय न्यायालय हाईकोर्ट जोधपुर के समक्ष पेश कर “हैबियर्स कॉर्पस” निस्तारण किया गया।

घटना का सारांशः- दिनांक 07.03.2026 को प्रार्थी किशोर पुत्र नवाराम जी जाति सरगरा उम्र 27 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी जाखानगर पीएस सुमेरपुर जिला पाली ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी पत्नि  मनीषा देवी जो कि दिनांक 10.06.2024 से लापता है, जिसको करीब दो साल हो गये है। मेरी पत्नि का दिनांक 01.09.2024 को मोबाइल नम्बर 6367378817 से तकरीबन सुबह 08 बजे फोन आया कि ओर कहा कि लोगो ने मुझे बंधक बनाकर रखा है मुझे लेने आओ। वगैरा रिपोर्ट पर एमपीआर संख्या 15/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विशेष टीम की कार्यवाहीः- विशेष गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्य एवं मनौ वैज्ञानिक तरीके से कड़ी से कडी जोडते हुए गठित टीम आपस मे एक दूसरे से समन्वय बनाते हुए काफी मशक्कत करने के बावजूद “हैबियर्स कॉर्पस” गुमशुदा श्रीमती मनीषा देवी को सिसरका, फैजगंज, बहेटा जिला बदॉयू (उत्तरप्रदेश) दस्तयाब किया जाकर माननीय न्यायालय हाईकोर्ट जोधपुर के समक्ष पेश कर “हैबियर्स कॉर्पस” निस्तारण किया गया।

गुमशुदा :- मनीषा पत्नि किशोर कुमार पुत्री समाराम उम्र 27 साल निवासीजाखानगर पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।

पुलिस टीमः-
1.  सवाई सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
2. दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3.  दिलीप सिंह मीणा कानि न 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
4.  रमेश कुमार कानि न 829 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।

आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन “गुप्त एवम् प्रहार” को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सट्टा ऑनलाईन बेटिंग, बिना नंबरी / संदिग्ध वाहन सोशल मिडिया पर हथियार सहित, डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध व सर्दिग्ध व्यक्ति, मनचले रोमियों इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्स अप्प 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

About The Author

You cannot copy content of this page