फसल में लगाई आग, बोलरो को भी जलायाः युवक बोला-गाड़ी वालों ने मुझे गाली दी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-जालोर के चितलवाना में एक युवक ने पड़ोसी की गेहूं की फसल में आग लगा दी। इसी दौरान बोलेरो कैंपर से जा रहे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बोलेरो कैंपर सवार लोगों ने उसे गाली दी थी, जिसके बाद उसने उनकी गाड़ी को भी जला दिया। मामला क्षेत्र के खांभराई गांव का दोपहर 1.30 बजे का है।मजदूर लेने के लिए गांव में जा रहे थे बोलेरो कैंपर सवार
सरवाणा थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया-खांभराई गांव में गेहूं की फसल और बोलेरो गाड़ी में आग लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत पहुंची और आग लगाने वाले गांव के ही युवक पदमाराम को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी ने बताया- युवक ने पहले अपने पड़ोसी मेघाराम की गेहूं की इकट्ठा की हुई फसल में आग लगाई थी। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान पीथाबेरी निवासी मूलाराम सुथार और कुछ अन्य लोग बोलेरो से वहां से गुजर रहे थे। वे खांभराई गांव से फसल काटने के लिए मजदूर लेने आए थे।
फसल में आग लगता देख उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और आग बुझाने में मदद करने लगे। इसी दौरान आरोपी पदमाराम ने बोलेरो कैंपर गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी से तेज लपटे उठने लगी। इसी दौरान लोगों ने पदमाराम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।चारपाई पर लेटे-लेटे जवाब दिए
इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने आरोपी से कारण पूछे तो आरोपी युवक घर के बाहर चारपाई पर लेटे-लेटे जवाब देता रहा। इस दौरान थाने के कॉन्स्टेबल कमलेश भी वहीं मौजूद थे। युवक ने बताया कि मेघाराम के परिवार ने उसे गुस्सा दिलाया था, जिसके कारण खेत में आग लगाई। कैंपर में आग लगाने के सवाल पर उसने कहा कि कैंपर वाले ने मुझे गाली निकाली थी।
थाना प्रभारी ने बताया- अभी तक मामले में किसी ने भी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई जाएगी।

