• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माली समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठकः  तैयारियों पर हुई चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0
माली समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठकः  तैयारियों पर हुई चर्चा

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत समस्त माली समाज विकास समिति ने आगामी नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की। यह बैठक रविवार को जेतारणीया गेट के बाहर स्थित माली समाज भवन में माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला की अध्यक्षता में एवं चारों मोहल्ले के चौधरी पंचों की उपस्थिति में हुई। सम्मेलन 30 अप्रैल को पोकर फार्महाउस में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और पंचों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। मीडिया प्रभारी आनंद भाटी ने बताया- सामूहिक विवाह के लिए अब तक 30 आवेदन फार्म वितरित किए गए हैं, जिनमें से 22 फार्म जमा हो चुके हैं। समाज में इस सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है और लोग इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

इस बैठक में माली समाज के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद टांक, उपाध्यक्ष हेमाराम भाटी, सोहनलाल सोराल, लक्ष्मण गहलोत काकू, देवीलाल सांखला, मांगीलाल पालरिया, रतनलाल भाटी, कमलेश सांखला, बालमुकुंद गहलोत, गौरीशंकर सांखला, मांगीलाल अटपडा, प्रकाश तंवर, गोरधनलाल गहलोत, गणपत सिंह पालरिया, बाबूलाल गहलोत, लुंबाराम सांखला, राकेश देवड़ा, सोहनलाल सांखला, कानाराम परिहार और जवरीलाल सांखला सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Previous Post

गौतम ऋषि महादेव मंदिर चोटिला मेले की तैयारियों की बैठक आज, मेला 13 से 15 तक

Next Post

भन्दर विघालय में हुई चोरी की वारदात, 2 लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी

Next Post

भन्दर विघालय में हुई चोरी की वारदात, 2 लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page