• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर में एक ही रात में तीन हादसेः डिवाइडर से टकराए दो टेम्पो, बाइक भिड़ंत में तीन युवक घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आहोर-आहोर कस्बे में गुरुवार रात ‘पूनम का चांद’ क्षेत्र के पास तीन सड़क हादसे हुए। सांकेतिक बोर्ड और चेतावनी संकेतों के अभाव में एक के बाद एक दो टेम्पो डिवाइडर से टकरा गए। इसके कुछ देर बाद बिश्नोई नर्सिंग होम के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, तखतगढ़ से जालोर की ओर जा रहा सवारियों से भरा एक टेम्पो आहोर में प्रवेश करते समय ‘पूनम का चांद’ के सामने बने डिवाइडर से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण चालक डिवाइडर का अनुमान नहीं लगा पाया।

इस हादसे में टेम्पो में सवार बाबूलाल पुत्र स्वरूपाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी टेम्पो में बैठी जालोर निवासी सुजाराम माली की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुईं। टेम्पो में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल थी। बाबूलाल को सुमेरपुर और महिला को जालोर रेफर किया गया है।15 मिनट बाद उसी जगह दूसरा हादसा

पहले हादसे के करीब 15 मिनट बाद उसी स्थान पर एक और दुर्घटना हो गई। एक लोडिंग टेम्पो भी उसी डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सुरेश कुमार घायल हो गए। उनके साथ उनका एक साथी भी मौजूद था। घायल सुरेश कुमार को भी उपचार के लिए बिश्नोई अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जालोर रेफर कर दिया गया।

इसी दौरान बिश्नोई नर्सिंग होम के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रायमल देवासी (18) और वीरमल (22) निवासी मेड़ा निचला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई मेड़ा निचला से आहोर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद हेमंत कुमार, श्रवण कुमार, वचनाराम देवासी, दिनेश कुमार और हर्षित दवे सहित माली युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को पास के कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Previous Post

20 हजार की रिश्वत लेने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, धमकी देकर मांगे थे 25 हजार रुपए, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

Next Post

भीनमाल में पुलिस ने स्पा सेंटर पर की कार्रवाई:दो युवकों को हिरासत में लिया, चार युवतियों को किया दस्तयाब

Next Post
भीनमाल में पुलिस ने स्पा सेंटर पर की कार्रवाई:दो युवकों को हिरासत में लिया, चार युवतियों को किया दस्तयाब

भीनमाल में पुलिस ने स्पा सेंटर पर की कार्रवाई:दो युवकों को हिरासत में लिया, चार युवतियों को किया दस्तयाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page