• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-चोरी की बाइक सहित चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 4, 2026
in Local
0
आबुरोड-चोरी की बाइक सहित चोरी का आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा चोरी, लूट, डकैती की वारदात का खुलासा करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 01-04-2026 को मावल में हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक मुल्जिम को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

घटनाः- दिनांक 01-04-2026 को प्रार्थी  मीकाराम पुत्र सूनाराम भील निवासी मावल ने थाने पर एक रिपोर्ट पेश की कि मैं दिनांक 01-04-2026 को दोपहर में मेरी मोटरसाईकिल नम्बर RJ-13-DS-8853 लेकर मावल में स्थित बाण माताजी मंदिर में दर्शन करने गया था, मैं मोटरसाईकिल मंदिर के बाहर खड़ी कर मंदिर के अन्दर गया और दर्शन कर वापस आया तो मेरी मोटरसाईकिल मुझे नही मिली, जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुल्जिम व मोटरसाईकिल की तलाश शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः थाने पर दर्ज सम्पति सम्बंधित अपराध की वारदात का खुलासा करने हेतु
थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी डाटा संकलित कर विश्लेषण किया गया। संदिग्धों की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना करने वाले अज्ञात मुल्जिम के बारे में जानकारी हेतु मुखबीर मामूर कर आसूचना संकलित की गई। पूर्व में सम्पति सम्बंधित अपराध की वारदात करने वाले अपराधियों का अपराधिक रिकार्ड चैक किया किया जाकर उनसे पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना लगातार प्रयास करते हुए घटना करने वाले अज्ञात मुल्जिम को ट्रेस आऊट मुल्जिम मसराराम को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से चोरी गई मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।

गिरफ्तार मुल्जिमः- मसराराम पुत्र  रवानाजी जाति गरासिया उम्र 26 साल निवासी निचली उपली फली आम्बा पुलिस थाना आबूरोड रीको

पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. केसाराम सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3.  नवीतकुमार कानि.न. 1067 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4.  राजवीरसिंह कानि. न. 1011 पुलिस थाना आबूरोड रीको

Previous Post

डॉ. फिरोज खांन मुगल को भारत रत्न सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया

Next Post

वरावल टोल पर स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में वाहन चालकों की बैठक 12 को

Next Post

वरावल टोल पर स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में वाहन चालकों की बैठक 12 को

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page