• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा- बसंतगढ़ में सड़क पर घूम रहे युवक पर पैंथर झपटा, गर्दन पर दांत आधा इंच धंसे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 13, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा- बसंतगढ़ में सड़क पर घूम रहे युवक पर पैंथर झपटा, गर्दन पर दांत आधा इंच धंसे

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा/सिरोही-पिंडवाड़ा क्षेत्र के निकट स्थित बसंतगढ़ गांव की धणावत फली बस्ती में पैंथर के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार धणावत फली निवासी पूनाराम (25) गुरुवार शाम करीब 7 बजे बस्ती के पास बनी नई सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे पैंथर ने पीछे से हमला कर उनकी गर्दन दबोच ली। युक्क के चिल्लाने की आवाज सुनकर बस्ती के लोग लाठियां और पत्थर लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने और पत्थर फेंकने पर पैंथर युक्क को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

पीछे से आकर गर्दन पकड़ी, ग्रामीण मौके पर नहीं आते तो जाती जान

घायल पूनाराम ने बताया कि वह शाम को बस्ती के पास बनी सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे पैंथर ने पीछे से हमला कर गर्दन दबोच ली। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पत्थर फेंककर पैंथर को भगाया। समय पर लोग नहीं आते तो जान जा सकती थी।

पिछले कुछ समय से इलाके में पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही थीं:

घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को पिंडवाड़ा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की गर्दन पर करीब आधा इंच गहरा घाव हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर प्रेम सागर अस्पताल पहुंचे और घायल युक्क से जानकारी ली। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिसकी सूचना विभाग को कई बार दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की

Previous Post

आहोर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की सजा सुनाई

Next Post

20 हजार की रिश्वत लेने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, धमकी देकर मांगे थे 25 हजार रुपए, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

Next Post

20 हजार की रिश्वत लेने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, धमकी देकर मांगे थे 25 हजार रुपए, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page