नाना-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गभीर घायल, आमलिया लक्ष्मणपुरा की घटना
PALI SIROHI ONLINE
बाली-नाना थाना क्षेत्र के आमलिया लक्ष्मणपुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गश्त कर रहे नानां थाने के सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मय पुलिस जाब्ते ने तत्परता से घायल को तुरंत नाना चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। जहा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर घायल की स्तिथि गभीर होने पर रेफर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाना थाने के सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आमलिया-लक्ष्मणपुरा रोड पर मोटरसाइकिल नंबर RJ 22 BS 3024 के पास एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने बिना देर किए घायल को तुरंत नाना चिकित्सालय पहुंचाया।
चिकित्सालय में घायल की पहचान अशरफ पुत्र बलोच खां, जाति मुस्लिम, निवासी नाना के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घायल के परिजन शबाना व फिरोज अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे।
घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन आगे के उपचार के लिए सुमेरपुर लेकर रवाना हुए। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश एवं मामले की जांच की जा रही है।

