• March 12, 2026

सुमेरपुर-पंकिल हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सवाई सिंह आखिरकार गिरफ्तार, रेवदर से किया दस्तयाब,पंकिल की गोली मार हुई थी हत्या

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा तखतगढ

18 महीनों से फरार चर्चित पंकिल हत्याकांड मुख्य आरोपी को रेवदर से किया गिरफ्तार

तखतगढ 12 मार्च (खीमाराम मेवाडा) चर्चित पंकिल हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सवाईसिंह को सुमेरपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे रेवदर क्षेत्र से दस्तयाब किया।

आरोपी करीब 18 महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2024 को सुमेरपुर में फायरिंग कर पंकिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद सोनू उर्फ सवाई सिंह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही सुरेंद्र सिंह और कुणाल पाल मीणा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

फरारी के दौरान आरोपी ने रेवदर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत भी फैलाई थी। सुमेरपुर सिटी थाना अधिकारी सवाईसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई पाली और सुमेरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

You cannot copy content of this page