• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का अलग-अलग गुटों में जोरदार स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का अलग-अलग गुटों में जोरदार स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का अलग-अलग गुटों में जोरदार स्वागत

गुटबाजी फिर आई सामने नगर अध्यक्ष को लगाई फटकार बोले स्वागत के लिए पहले फोन करना चाहिए था

सुमेरपुर 2 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम के लिए तखतगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। और अलग-अलग गुटों में स्वागत करते नजर आए कार्यकर्ता जालौर चौराहे पर सुभाष मेवाड़ा सहित गीने चुने कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद तखतगढ़ कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचने पर नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार के नेतृत्व में स्वागत के लिए आमंत्रित किया लेकिन जोशी ने तुरंत नगर अध्यक्ष को फटकारते हुए कहा कि स्वागत के लिए आपको पहले फोन करना चाहिए था। लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओं का मन रख कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

इस दौरान एक खास बात यह भी सामने आई कि दो अलग-अलग गुटों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। आखिर यह कांग्रेसियों की गुटबाजी कब खत्म होगी जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में जुटने का आह्वान किया। बताया जा रहा है कि जोशी निजी कार्यक्रम में भाग लेने तखतगढ़ पहुंचे थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष फूटर्मल सुथार, संजय हीरागर, अर्जुन हीरागर, खीमाराम मेघवाल, बरकत सिलावट, पेमाराम माली, खुर्शीद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

बेंगलुरु में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न

Next Post

युवती का अपहरण करने पहुंचे बदमाशों से भिड़े परिजन, दो स्कॉर्पियो में आए 9 किडनैपर, हथियार लेकर घर में घुसे

Next Post

युवती का अपहरण करने पहुंचे बदमाशों से भिड़े परिजन, दो स्कॉर्पियो में आए 9 किडनैपर, हथियार लेकर घर में घुसे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page