• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-लापता लड़की के माता-पिता भूख हड़ताल पर बैठे: बोले- नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, धमकाने का भी आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 1, 2026
in Local
0
जालोर-लापता लड़की के माता-पिता भूख हड़ताल पर बैठे: बोले- नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, धमकाने का भी आरोप

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-राजस्थान के जालोर जिले में एक परिवार अपनी लापता बेटी की बरामदगी के लिए कलेक्ट्रेट के सामने पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। 19 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मदद करने के बजाय उन्हें ही संगीन धाराओं में फंसाने और धरना खत्म करने की धमकी दे रही है।परिजनों के अनुसार- यह घटना 13 मार्च की है, जब किशोरी खेत में काम करने गई थी। दोपहर में उसने घर लौटकर खाना खाने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं पहुंची। उसे काफी तलाशा, फिर भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो 14 मार्च को परिजनों ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। पिता का कहना है कि बेटी के सभी जरूरी दस्तावेज घर पर ही हैं, जिससे साफ है कि उसका अपहरण किया गया है।

कलेक्ट्रेट पर तीसरे दिन भी धरना जारी

पुलिस के रवैये से परेशान होकर पीड़ित माता-पिता पिछले तीन दिनों से जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे हैं। पिता का कहना है- मंगलवार की देर शाम संबंधित थानाधिकारी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि यहां से उठ जाओ, वर्ना तबीयत खराब होने पर ऐसी जगह भर्ती कराऊंगा कि वापस नहीं आ सकोगे और ऐसी धाराएं लगाएंगे कि जमानत नहीं होगी। इसके बाद परिजनों में रोष है।

पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें संरक्षण दे रही है। हम अपनी बेटी की तलाश की मांग कर रहे हैं और पुलिस हमें ही डरा रही है। हम तब तक

Previous Post

सिरोही के नए कलेक्टर बने रोहिताश्व सिंह तोमरः बारां से ट्रांसफर होकर संभालेंगे सिरोही की कमान

Next Post

रावल सिंह हत्याकांड मामले के 3 आरोपी अरेस्ट: पंजाब और औसियां से पकड़े, पुरानी रंजिश के चलते किया था मर्डर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page