सिरोही के नए कलेक्टर बने रोहिताश्व सिंह तोमरः बारां से ट्रांसफर होकर संभालेंगे सिरोही की कमान
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-राजस्थान सरकार ने सिरोही जिले के लिए नए जिला कलेक्टर की नियुक्ति की है। बारां जिले के कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को अब सिरोही का कलेक्टर बनाया गया है।
संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के कार्यालय से जारी सूची में यह जानकारी दी गई है। रोहिताश्व सिंह तोमर वर्तमान कलेक्टर अल्का चौधरी का स्थान लेंगे। अल्का चौधरी की नियुक्ति 9 सितंबर 2024 को हुई थी और वे तब से सिरोही में कार्यरत थीं। अब सिरोही जिले की प्रशासनिक बागडोर रोहिताश्व सिंह तोमर संभालेंगे।

