तखतगढ-प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्राओं को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्राओं को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तखतगढ़: 1 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) PM SHRI राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में संजना (81.80%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कला वर्ग में तेजस्विनी नागर (84.40%) ने विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। विद्यालय में विज्ञान वर्ग में 22 में से 18 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, वहीं कला वर्ग में 51 में से 18 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

