• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-01 वर्ष से वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0
सरुपगंज-01 वर्ष से वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही- पुष्पेंद्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  ओमप्रकाश निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय टीम द्वारा अपराध संख्या 82 दिनांक 24.02.2025 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में डोडा पोस्त भरवाने वाला अभियुक्त हरिवल्लभ शर्मा जो 01 वर्ष से फरार चल रहा था। अभियुक्त हरिवल्लभ शर्मा पुत्र  सुरजमल शर्मा जाति शर्मा ब्रहामण उम्र 49 साल निवासी महादेव मंदिर के पास बोरी पुलिस थाना रठाजंना जिला प्रतापगढ को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। जिससे बाद पुछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। जिससे अनुसंधान किया जा रहा है।

घटना विवरणः- दिनांक 24.02.2025 को भगवतसिंह उनि मय जाब्ता पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु मालेरा टोल से आगे फोरलाईन हाईवे 27 पर पहुंचकर उदयपुर से पिण्डवाडा की तरफ जाने वाले हाईवे पर नाकाबंदी शुरू की तो दौराने नाकांबदी उदयपर की तरफ से एक सफेद कलर की मारूती स्विफट कार नम्बर आरजे 14 एक्ससी 4753 तेज गति से आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने का ईशारा किया तो कार चालक ने कार नहीं रोककर भगाने लगा जिस पर संदेह होने पर सरकारी गाडी आगे लगाकर घेरा देकर वाहन को रूकवाया। उक्त वाहन में एक व्यक्ति चालक सीट पर व एक व्यक्ति पास की सीट बैठा हुआ पाया गया। वाहन की तलाषी ली गई तो वाहन में चार प्लास्टिक कटटो में अवैध डोडा पोस्त कूल 43.550 किलोग्राम भरा हुआ पाया गया। जिस पर मुलजिम भजनलाल  हडमानराम को मौके से गिरफतार कर अवैध मादक पदार्थ को बरामद कर कार को जब्त किया गया था। एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
हरिवल्लभ शर्मा पुत्र सुरजमल शर्मा जाति शर्मा ब्रहामण उम्र 49 साल निवासी महादेव मंदिर के पास बोरी पुलिस थाना रठाजंना जिला प्रतापगढ

पुलिस टीमः-
1.  ओमप्रकाश निपु. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज
2. लक्ष्मणराम सउनि, पुलिस थाना सरूपगंज
3.  परमेश्वरलाल कानि 755, पुलिस थाना सरूपगंज
4. राजेश कुमार कानि 1022, पुलिस थाना सरूपगंज

Previous Post

सरुपगंज-अवैध डोडा पोस्त भरवाने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला का शत प्रतिशत परिणाम रहा

Next Post

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला का शत प्रतिशत परिणाम रहा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page