पिण्डवाड़ा थाने के 04 एनडीपीएस मे जब्त कुल 17 क्विंटल 58 किलो डोडा व गांजा को जलाकर किया निस्तारण
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना एवं जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के मालखाना निस्तारण अभियान के तहत मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही धारा 52ए एन०डी०पी०एस० के तहत आज दिनांक 31.03.2026 को जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में सदस्य श्री किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में भंवर लाल, वृताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा, अमराराम उ०नि० अपराध शाखा व प्रदीप शर्मा कानि० 51 अपराध शाखा के सहयोग से पुलिस थाना पिण्डवाडा के 04 एन०डी०पी०एस० एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा कुल 17 क्विंटल 58 किलो मादक पदार्थो (1756 किलो डोडा पोस्त और 02 किलो गांजा) का आज अल्ट्राट्रेक सीमेन्ट फैक्ट्री पिण्डवाडा में जलाकर निस्तारण किया गया।
इस दौरान थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा एवं एचएम मालखाना भी उपस्थिति रहे।

