• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-विभिन्न शहरों में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा:जैन समाज ने लोगों ने उत्साह के साथ हुए शामिल, लगाए जयकारे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0
तखतगढ-विभिन्न शहरों में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा:जैन समाज ने लोगों ने उत्साह के साथ हुए शामिल, लगाए जयकारे

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

विभिन्न शहरों में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा:जैन समाज ने लोगों ने उत्साह के साथ हुए शामिल, लगाए जयकारे

तखतगढ 31 मार्च (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर–तखतगढ़ एव साण्डेराव में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई, वरघोड़ा व शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब मंगलवार को सुमेरपुर, तखतगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुमेरपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तखतगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो मंदिर गली से रवाना होकर मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड होते हुए अंबे माता मंदिर पहुंचा। वरघोड़े के दौरान “जिन शासन” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। साध्वी भाविकारेखा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में डॉ. चंदन गांधी, जयंतीलाल जैन, अरविंद जैन सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रातःकाल मंदिरों में पूजा-अर्चना, अभिषेक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के वरिष्ठजनों ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। महावीर जयंती के अवसर पर नगर में मांस, मदिरा की दुकानें व बूचड़खाने पूर्णतः बंद रहे।

सांडेराव के शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा सांडेराव गांव में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
भव्य शोभायात्रा सांडेराव के प्रमुख मार्गों से भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु केसरिया साफे और पारंपरिक वेशभूषा में भगवान के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। प्रभात फेरी: जन्मोत्सव की शुरुआत अलसुबह प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।धार्मिक अनुष्ठान: स्थानीय जैन मंदिरों में भगवान का पंचामृत अभिषेक और विशाल शांतिधारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और अहिंसा के लिए प्रार्थना की। स्वागत सत्कार: शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर समाज के भामाशाहों द्वारा लड्डू , ठंडे शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

विशेष संदेश
इस अवसर पर जैन मुनियों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘अहिंसा परमो धर्म’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
यह थे उपस्थित इस दौरान सी आई सामराज सिंह चारण के साथ पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था लगी थी।

Previous Post

पाली की बेटी निशा वैष्णव ने 92ब% नंबर हासिल परिवार का नाम रोशन किया

Next Post

सुमेरपूर-आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कल सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी आयोजित

Next Post
सुमेरपूर-आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कल सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी आयोजित

सुमेरपूर-आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कल सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page